अमरोहा, अप्रैल 27 -- मजार पर मन्नत मांगने गई युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। मामले में 72 घंटे बाद प्रेमी व उसके दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रेमीयुगल की तलाश कर रही है। मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले एक किसान की बेटी का प्रेम-प्रसंग गांव चौधरपुर निवासी एक युवक के साथ में चल रहा था। बीती 24 अप्रैल की दोपहर में युवती मन्नत मांगने के लिए चौधरपुर स्थित एक मजार पर जाने की बात कहकर घर से निकली थी लेकिन इसके बाद वह काफी देर तक घर वापस नहीं पहुंची। परेशान होकर परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। घबराए परिजन मजार पर पहुंचे लेकिन युवती वहां भी नहीं मिली। इसके बाद रिश्तेदारी में काफी तलाश किया लेकिन कहीं भी कुछ पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.