बस्ती, मार्च 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने का वीडियो बनाकर वायरल करने के दोनों आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया है। इनमें एक कासगंज जिले और दूसरा हरियाणा के मेवात का रहने वाला है। दोनों गुरुग्राम के एक होटल में काम करते थे और मजाक-मजाक में यह वीडियो बनाया था। दोनों को जेल भेज दिया गया। गौर थाना क्षेत्र के जोगिया गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार दुबे ने बीते चार मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी कि वह 'सनातन धर्म सर्वोपरि' नाम से एक व्हाट्सऐप ग्रुप चलाते हैं। उसमें ओपेन लिंक के माध्यम से एक अनजान नंबर भी एड हो गया था। उसी नंबर से उनके ग्रुप में 11 सेकंड का वीडियो आया। वीडियो में दो लोग आपस में बात कर रहे थे। एक शख्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से फोड़ने की बात कह रहा था, दूसरा हामी भर रहा था। यह भी पढ़ें- धार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.