गोंडा, जनवरी 5 -- गोण्डा। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना - 4 के तहत जिले के दूरदराज के मजरों को मुख्य सड़क से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शुरू की गई है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से जिले के ऐसे गांव जो किसी सड़क मार्ग से जुड़े नही है।इन गांवों को अब पक्की सड़क जोड़ने के लिए गांव-गांव सड़क के सर्वे कार्य कराया जा रहा है। जिले में कुल 135 मजरों को इस योजना के तहत मुख्य मार्ग से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर हो सके। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सर्वे कार्य के दौरान सड़क की लंबाई, चौड़ाई,भूमि की स्थिति,आबादी, यातायात की आवश्यकता और तकनीकी मानकों का गहनता से आकलन किया जा रहा है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। शासन से स्वीकृति म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.