बेगुसराय, जनवरी 25 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला प्रशासन की ओर से रविवार को कारगिल विजय सभा भवन में कार्यक्रम किया गया। अपर समाहर्ता ब्रजकिशोर चौधरी ने इसकी अध्यक्षता की। मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं मतदाताओं द्वारा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के संदेश का श्रवण किया गया। अपने संदेश में उन्होंने सभी योग्य नागरिकों से मतदाता बनने की अपील की। साथ ही उन्होंने विगत वर्ष बिहार में संपन्न एसआईआर कार्य को सफलतापूर्वक एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न होने का उल्लेख करते हुए इसे भारत निर्वाचन आयोग के प्रति मतदाताओं के बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया। इसके उपरांत अपर समाहर्ता ने सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इसके माध्यम से निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं निर्भीक मतदान के महत्व पर बल दिया गया। इसके पश्चात उप निर्वा...