जामताड़ा, फरवरी 12 -- मजबूत नेतृत्व से ही होगा नगर का समग्र विकास : ऋतुराज सिन्हा जामताड़ा,प्रतिनिधि। जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित प्रत्याशी रीना कुमारी के समर्थन में गुरुवार को कोर्ट रोड स्थित आवासीय परिसर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण की अध्यक्षता में बूथ प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इस बूथ प्रबंधन समिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा जामताड़ा पहुंचे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान मिहिजाम नगर पंचायत चुनाव के संदर्भ में वार्ड सदस्यों, प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों एवं बूथ अध्यक्षों के साथ विस्तृत बैठक की गई। बैठक में आगामी रणनीति, जनसंपर्क अभियान तथा बूथ सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल दिया गया। मौके पर राष्ट्रीय मंत...