विकासनगर, नवम्बर 6 -- द इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में गुरुवार को चरित्र निर्माण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सुभारती हॉस्पिटल के प्रमुख एवं संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि सदाचार, अनुशासन, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का पालन करना भी है। उन्होंने कहा कि मजबूत चरित्र ही जीवन में सफलता और सम्मान का आधार होता है। डॉ. अतुल कृष्ण ने बताया कि 6 नवंबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन जापान ने अखंड भारत के अंतर्गत अंडमान निकोबार द्वीप समूह को भारत को सौंपा था। उन्होंने आजादी की लड़ाई में सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत के साथ-साथ आजाद हिंद गान का भी ग...