बोकारो, फरवरी 14 -- चास प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी रीतु रानी सिंह ने शनिवार को सदर बाजार, साहू मार्केट व मेन रोड क्षेत्र में पदयात्रा कर दुकानों और घरों में जाकर स्थानीय निवासियों व व्यवसायियों से संवाद किया। क्षेत्रीय जनसमस्याओं को सुनकर समाधान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कहा कि वर्षो से समाजिक कार्यो में सेवा देती रही है। चास के सम्यक व सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत और ईमानदार नेतृत्व आवश्यक है। हर गली और हर घर तक विकास की किरणें पहुंच सकें। उन्होंने 23 फरवरी को उनके पक्ष में मतदान करने की अपील किया। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.