गुमला, सितम्बर 7 -- गुमला संवाददाता। कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान -2025 के तहत शनिवार को गुमला परिसदन में जिला कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चैतू उरांव ने की,जबकि एआईसीसी पर्यवेक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रघु शर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, प्रदेश महासचिव अजय नाथ शाहदेव और झारखंड आवास बोर्ड अध्यक्ष संजय लाल पासवान विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा नए जिला अध्यक्ष का चयन और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करना रहा। डॉ.शर्मा ने कहा कि संगठन सृजन राहुल गांधी का सपना है। कांग्रेस चाहती है कि हर कार्यकर्ता की राय से नेतृत्व चुना जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसी माह गुमला का नया जिला अध्यक्ष तय होगा।डॉ. शर्मा ने कहा कि पहले अध्यक्ष बिना रायशुमारी के तय हो जाते थे, लेकिन अब यह प्रक्रिया पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.