सिमडेगा, नवम्बर 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राज्य स्थापना के 25 वें वर्षगांठ एवं भगवान बिरसा मुंडा के 150 वी जयंती के मौके पर मंगलवार को रन फॉर झारखंड का आयोजन किया गया। पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा, डीसी कंचन सिंह के नेतृत्व में जिले के अधिकारी, छात्र, खिलाड़ी एवं लोग राज्य के विकास, एकजुटता और भविष्य की तरक्की के प्रतीक बनकर दौड़ लगाई। सभी ने इस अभियान को अपने दिल से अपनाया और सभी के मन में इस धरती को स्वर्णिम बनाने का सामूहिक संकल्प जगा दिया। लोगों ने दौड़ के माध्यम से मजबूत, शांतिपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लिया। इधर रन फॉर झारखंड की शुरुआत मंगलवार की सुबह अल्बर्ट एक्का स्टेडियम के समीप से की गई। इसके बाद सभी लोगों ने बाजारटांड़, कॉलेज रोड, मेनरोड, महावीर चौक, नगर भवन होते हुए स्टेडियम तक दौड़ लगाई। स्टेडियम के बाहर बनाए गए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.