चाईबासा, अक्टूबर 11 -- गुवा, संवाददाता। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की ओर से मेघाहातुबुरु में यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन ने उनके नेतृत्व में मजदूर हितों की लड़ाई को और मजबूत करने का संकल्प लिया। बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा मजदूर नेता रामा पांडे को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया गया था, लेकिन हाईकोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने पर पहली बार वे अपने यूनियन के पदाधिकारियों एवं मजदूरों से मिलने मेघाहातुबुरु पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सदैव मजदूरों के हक, सुरक्षा और सम्मान के लिए संघर्ष करती आई है। आज मजदूर वर्ग कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में संगठन को और मज़बूत बनाना समय की मांग है। पांडे ने यूनियन सदस्यों से एकजुटता ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.