टिहरी, मई 8 -- विकासखंड चंबा के सारज्यूला पट्टी स्थित ग्राम सगवाण निवासी सेवानिवृत्त तहसीलदार सिंगरोप सिंह नेगी द्वारा लिखित आत्मकथा मजदूर से हुजूर तक का सफर (मेरी जीवन यात्रा) का विमोचन नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला द्वारा किया गया। विमोचन कार्यक्रम बादशाही थौल स्थित लाडेसर आश्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला ने लेखक की स्पष्टवादिता और जीवन संघर्ष की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक हमारे समाज और परिवेश की सच्ची घटनाओं का दर्पण है। जबकि रघुभाई जड़धारी ने पुस्तक की रचना प्रक्रिया और प्रकाशन यात्रा पर प्रकाश डाला। मौके पर पूर्व प्रमुख थौलधार खेम सिंह चौहान, कवि सोमवारी लाल सकलानी, पूर्व सैनिक इंद्र सिंह नेगी, सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, समाजसेवी दिनेश प्रसाद उनियाल, निर्मला विष्ट, विक्रम सिंह रावत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.