प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जिला मुख्यालय से मजदूरी कर लौट रहे मजदूर का मोबाइल लूटने के दो आरोपी सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे वशी गांव निवासी 42 वर्षीय उमापति वर्मा शनिवार रात शहर से मजदूरी करके घर जा रहा था। रात करीब आठ बजे गांव के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर और फायर कर उसका मोबाइल लूट लिया था। कोतवाल प्रदीप कुमार लुटेरों को चिह्नित कर उनकी तलाश में जुटे थे। सोमवार देर रात लालगंज के बेलहा आईटीआई कॉलेज के पास बाइक से आए तीन लोगों को रोका तो वे पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो युवक घायल हो गए, जबकि एक भाग निकला। पुलिस ने गोली से घायल दोनों को...