हरदोई, मार्च 8 -- बेहटागोकुल। बंद पड़े दो मकानों को चोर निशाना बनाते हुए जेवर, बर्तन नगदी समेत करीब दो लाख का सामान चोरी कर ले गए। पड़ोसियों ने फोन पर दोनों गृह स्वामियों को घटना की जानकारी दी। ग्राम मवैया निवासी मेनका पत्नी रजनीश अपने परिवार के साथ मायके शादी समारोह में शामिल चार दिन पहले गई थी। शुक्रवार सुबह मेनका की चाची ने उनके घर का दरवाजा खुला देखा तो फोन पर सूचना दी। देर शाम रजनीश पत्नी के साथ घर आए तो देखा कमरे के दरवाजे का ताला मिला। कमरे में रखे सात हजार के झाले, बिछुआ, नथुनी, मांगवेदी व बर्तन समेत करीब डेढ़ लाख का सामान पार कर दिया। इसी गांव में संजय का मकान है। वह अपने परिवार के साथ लखनऊ में मजदूरी करते हैं। पीड़ित संजय ने बताया कि घर बंद पड़ा था। सुबह बाहर बच्चे गेंद खेल रहे थे। खेल में गेंद घर में चली गई जब बच्चे गेंद उठाने गए तो...