गाजीपुर, मार्च 19 -- गाजीपुर। श्रम संहिता में संयोजन और पेंशन सुधार को लेकर कचहरी स्थित सरजू पांडे पार्क में भारतीय मजदूर संघ की ओर से धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भारत सरकार से लागू की जाने वाली श्रम संहिता में संयोजन एवं पेंशन में सुधार के संबंध में प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। वहीं आशा कार्यकर्ताओं का वेतन सुधार, बीमा आदि के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से दिया गया। इस सभा को जिलाध्यक्ष वाल्मीकि शर्मा, जिला मंत्री दीपक राय, कोषाध्यक्ष पीके राय, जिला संरक्षक यूपी राय, चंद्र मोहन उपाध्याय एवं कार्यवाहक अध्यक्ष नईम खान, मनोरमा देवी, मनमतीया देवी, छाया राय आदि के द्वारा संबोधित किया गया। इस अवसर पर संगठन के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.