जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। झारखंड श्रमिक संघ, झारखंड वर्कर्स यूनियन और झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन का संयुक्त मजदूर सम्मेलन बुधवार को सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन भवन में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन होंगे। इस सम्मेलन में मजदूरों की प्रमुख समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह जानकारी झारखंड श्रमिक संघ के केन्द्रीय संयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैथी, झारखंड असंगठित मजदूर यूनियन के अध्यक्ष एसके घोषाल और झारखंड वर्कर्स यूनियन के केन्द्रीय महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने दी। वे मंगलवार को पुराना कोर्ट स्थित झामुमो के कैम्प कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान इन नेताओं ने केन्द्र सरकार के चार प्रमुख श्रम संशोधनों की कड़ी आलोचना की और कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.