बोकारो, जनवरी 4 -- ट्रेड यूनियन की ओर से संयुक्त रूप से 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल किया जाएगा। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स (सीटू) का 18 वां राष्ट्रीय सम्मेलन आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापट्टनम में हुआ। जिसके रिपोर्ट पर शनिवार को महासचिव तपन सेन ने चर्चा की। सीटू के राज्य सचिव व इस्पात मजदूर मोर्चा के महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि कहा झारखंड कोयला, लोहा, ताम्बा, बॉक्साइट व अभ्रक का क्षेत्र है। जिस पर अडानी अंबानी की नजर है। राज्य में विस्थापन का मुद्दा महत्वपूर्ण हैl रांची में हेवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन (एचईसी) को बंद करने का प्रस्ताव मोदी सरकार ने ले लिया हैl इसका मुख्य कारण रांची शहर में लाखों वर्गफीट में स्थित एचईसी की 5 हजार एकड़ जमीन हैl जिस पर अडानी अंबानी की नजर है। पिछले 28 महीने से वर्करों को वेतन नहीं मिल रहा है और वे आंदोल...