रांची, मई 7 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन ने एनके एरिया प्रबंधन को आगामी 20 मई 2025 को प्रस्तावित एक दिवसीय हड़ताल को लेकर नोटिस सौंपा है। यूनियन के पदाधिकारियों ने यह नोटिस एसओपी को दिया। एरिया सचिव रंथू उरांव ने बताया कि यह हड़ताल केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कोल इंडिया में श्रम कानूनों को कमजोर करने और खदान विस्तार में एमडीओ प्रणाली लागू कर संगठित मजदूरों के हितों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन इस हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने में जुट गई है। सभी कार्यकर्ता तैयारी में सक्रिय हैं। इस मौके पर एरिया अध्यक्ष जगरनाथ महतो, सचिव रंथू उरांव, बालमुकुंद पांडेय, ऋषिदेव प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.