आदित्यपुर, अगस्त 25 -- गम्हरिया। कोल्हान आगमन पर भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) के मजदूर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अजय महतो का ग़म्हरिया में स्वागत किया गया। जेएलकेएम के केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर नेता संजय गोराई के नेतृत्व में अभिनंदन किया गया। इस दौरान मजदूर मोर्चा की ओर से कोल्हान क्षेत्र में श्रमिकों की समस्याओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और ज्ञापन केंद्रीय अध्यक्ष अजय महतो को सौंपे गए। केंद्रीय अध्यक्ष ने मजदूरों की समस्या को समाधान का भरोसा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...