हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 6 -- यूपी में आगरा के रुनकता में सिकंदरा के गांव खड़वाई के नगला फुंसी निवासी 43 वर्षीय पप्पू का शव शुक्रवार की सुबह फंदे पर लटका मिला। घर के पास ही पेड़ पर उसने फांसी लगाई थी। मरने से पहले मोबाइल में एक वीडियो बनाया। वीडियो में अपनी मौत का जिम्मेदार पंचायत सचिव (ग्राम विकास अधिकारी) रश्मि राठौर को ठहराया। ग्राम विकास अधिकारी ने उसके खिलाफ रुनकता चौकी पर भड़काऊ वीडियो भेजने की तहरीर दी थी। पप्पू के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने बमुश्किल शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना सुबह करीब चार बजे की है। पप्पू पुत्र अलीशेर की 15 वर्षीय बेटी सुहाना की नींद खुली। उसने देखा कि पिता चारपाई पर नहीं हैं। उसने मां को बताया। पत्नी ने टॉर्च की रोशनी में पप्पू को खोजना शुरू किया। उसका शव घर के बराबर स्थित पेड़ पर लट...