अंबेडकर नगर, मई 2 -- अम्बेडकरनगर। संयुक्त मजदूर संघ के तत्वाधान में नगर के शहजादपुर में विश्व मजूदर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री वृज कुमार व संचालन मंडल अध्यक्ष डा. अशोक कुमार मौर्य ने किया। मुख्यअतिथि संघ प्रमुख संदीप कुमार यादव ने कहा कि मजदूर ही देश के विकास की धुरी है लेकिन आज उन्हें उनके बुनियादी अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। राष्ट्रीय महामंत्री कृष्ण कुमार मौर्य व जिलाध्यक्ष डा. इन्द्रजीत भारती ने सर्वसम्मति से मजदूर दिवस पर अवकाश घोषित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.