बस्ती, सितम्बर 22 -- बस्ती। सोनहा थानाक्षेत्र के करैली गांव में बिहार के रहने वाले मजदूर को चोर समझ कर लोगों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुरुवा बारी थाना लौकरिया जनपद बेतिया, बिहार का रहने वाला वीरेंद्र करैली पोखरे के समीप बांस की झाड़ी में बैठकर शराब पी रहा था। सड़क पर जाने वाले कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोग चोर समझ कर शोर मचाने लगे, देखते ही देखे काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ देखते ही वह झाड़ी से निकलकर धान के खेत से होकर भागने लगा। लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। मंदबुद्धि होने के कारण वह नाम पता नहीं बता पा रहा था। लोग उसकी पिटाई करने लगे। कुछ लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। उसी समय सोनहा थाने के एसआई संजीत कुमार श्रीवास्तव वहां पहुंच गए। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया व्यक्ति अपने भाई नंदकिशोर चौधरी के साथ राम ल...