बांका, जून 21 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों में अबकी बार मूंग फसल की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। अधिकांश बहियार में मूंग फसल की हरियाली देखने लायक है। फसल देख किसान गदगद हो रहे हैं। लेकिन मजदूर के अभाव में मूंग फसल को संजोकर रखने में किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों के खेतों में मूंग फसल पककर तैयार हो गया है। बहुत किसानों ने मूंग की एक बार तुड़ाई की है। वहीं अधिकांश किसान मजदूर नहीं मिलने से फसल की बर्बादी हो रही है। कई किसानों के खेतों में पके हुए मूंग स्वत: टूटकर जमीन पर गिर रहे हैं। किसान लाल सिंह, रामजी यादव, गनौरी मंडल, भगवान पासवान, पवन यादव सहित अन्य किसानों ने बताया कि मूंग फसल खेतों में देशी खाद का काम करता है। साथ ही मिट्टी को मजबूती प्रदान करने में सहायक है। फसल उत्पादन अच्छी होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.