गया, जनवरी 9 -- योगापुर के मजदूर श्याम मांझी की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विक्रम कुमार के अलावा ट्रैक्टर के तीन अन्य मजदूरों को पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। जेल भेजे गए मजदूरों की पहचान शैलेंद्र मांझी, रामकिशुन मांझी और शिवा मांझी के रूप में हुई है। पुलिस छानबीन में यह स्पष्ट हुआ है कि दुर्घटना में जख्मी हुए श्याम मांझी को अगर वक्त पर अस्पताल पहुंचा दिया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। मजदूर श्याम मांझी का शव गुरुवार की सुबह शेरघाटी नगर परिषद के समोदबीघा में सड़क के किनारे से मिला था। शेरघाटी के थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मौत का शिकार बना मजदूर श्याम मांझी भी उसी ट्रैक्टर पर सवार था। घाघर गांव के पास ट्रैक्टर से गिर जाने के कारण वह जख्मी हो गया था। ट्रैक्टर के चालक और साथी मजदूर घायल को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.