गिरडीह, जनवरी 14 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के ढेंगाडीह गांव में मंगलवार अहले सुबह घर के कमरे में 30 वर्षीय मजदूर संजय तुरी उर्फ भुटक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। घटना की जानकारी के बाद परिजनों में मातम पसर गया। इस सम्बंध में मृतक के पिता अर्जुन तुरी ने मंगलवार को बताया कि संजय मजदूरी का काम करता था। सोमवार को वह मधुबन (पारसनाथ) से मजदूरी करके घर वापस आया था। उसकी पत्नी एक सप्ताह पूर्व मजदूरी करने हैदराबाद गई है। संजय का 10 एवं 12 साल का दोनों बच्चा गरडीह के पास अवस्थित घर में था। ढेंगाडीह में सोमवार की रात वह अपने कमरे में अकेले सोया था। मंगलवार सुबह उसे मृत अवस्था में पाया गया। घटना के बाद उसके दोनों मासूम बच्चों समेत परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.