हमीरपुर, जनवरी 12 -- 0 शनिवार को निर्माणाधीन भवन की सीढ़ियो से गिरकर हुआ था घायल राठ, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा में भवन निर्माण के दौरान सीढ़ियों से गिरने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार को मजदूर का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव के 35 वर्षीय वीरनारायण ग्रेटर नोएडा में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। शनिवार दोपहर वह निर्माणाधीन भवन में काम कर रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीढ़ियों से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। सूचना पर परिजन ग्रेटर नोएडा पहुंचे तब तक उसकी मौत हो गई थी। मां केशर रानी, पत्नी पाना देवी, पुत्री दिव्या, पुत्र पंकज और धीरेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। सोमवार को उसका शव सरसई लाया गया तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराये ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.