औरंगाबाद, मई 2 -- औरंगाबाद जिला मुख्यालय के अनुग्रह नगर भवन में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर के द्वारा मजदूर दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हम पार्टी के संरक्षक व केंद्रीय उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी, औरंगाबाद जिला के प्रभारी मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने की वहीं संचालन लेबर सेल के कार्यकारी अध्यक्ष रामजी सिंह ने किया। केंद्रीय मंत्री ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में जितना भी विकास होता है, उसमें से 25 प्रतिशत मजदूरों का हक होता है। मजदूर अपना पेट काटकर दूसरों का भरते हैं। आजादी के 78 साल बाद भी मजदूर की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। कहा कि संगठित मजदूरों की समाज में इज्जत होती है लेकिन असंगठित मजदू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.