रांची, जून 17 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (इंटक) के बैनर तले मंगलवार को एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव किया गया। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे मजदूरों ने कार्यालय का घेराव करते हुए नारेबाजी की और चार सूत्री मांगों को लेकर अपना आक्रोश जताया। धरना का नेतृत्व आरसीएमएस के एरिया सचिव सह मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि एनके एरिया में कार्यरत प्राइवेट कंपनी मधुकॉन मजदूरों का लगातार शोषण कर रही है। मजदूरों से कम वेतन पर काम करवाया जा रहा है और अधिकारियों की मिलीभगत से यह अन्याय हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि मधुकॉन कंपनी का कार्यालय सीसीएल कॉलोनी के बीचों-बीच बनाया गया है, जिससे कॉलोनी का वातावरण बिगड़ रहा है। ऑफिस के कुछ कर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.