बोकारो, फरवरी 6 -- कथारा, प्रतिनिधि। जारंगडीह स्थित यूनियन कार्यालय में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की गुरुवार को बैठक की अध्यक्षता कथारा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मो वकील अंसारी तथा संचालन अशोक कुमार ओझा ने किया। बीएंडके प्रक्षेत्र से संजय सिंह एवं जानकी महतो के नेतृत्व में दूसरे संगठन को छोड़कर कइयों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की जिनका सीसीएल रीजनल सचिव वरुण कुमार सिंह ने स्वागत किया। कहा कि राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ बहुत पुराना संगठन है। आज इस संगठन का 75 वर्ष का हुआ। आगे कहा कि आगामी 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल है जिसे सफल बनाना है। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए चार लेबर कोड पूरी तरह से मजदूर विरोधी है। वहीं सीसीएल प्रबंधन द्वारा मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है। खासकर सिविल विभाग पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। एनुअल मेंटेनेंस...