रामगढ़, मई 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रिफ्रैक्ट्री सिरामिक्स मजदूर कांग्रेस इंटक सेल इफिको मरार की एक आम सभा शुक्रवार की शाम को मुख्य द्वार हनुमान मंदिर के पास हुई। जिसमें संगठन को मजबूती देने के लिए इंटक यूनियन का विस्तार किया गया। इस दौरान प्राणदीप बक्शी सह सचिव, अरुण सिंह सहायक सचिव, घूमेश्वर महतो संगठन मंत्री, सुशील कुमार संगठन सचिव पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही बलराम गिरी, शिवचरण मुंडा, शंकर महतो, फलिंदर महतो, राजेश कुमार, चंदन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह और शंभू पांडे को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। मनोनयन के बाद महामंत्री खोगेद्र साव ने सभी को माला पहनाकर और उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि मजदूरों का हक और अधिकार के लिए हमेशा खड़ा रहेंगे। सचिव केडी मिश्रा ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी से...