रामगढ़, मई 8 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर सयाल आंबेडकर भवन में सेंटर ऑफ इंडिया ट्रेड यूनियन (सीटू) की रामगढ़ और हजारीबाग जिला कमेटी की संयुक्त बैठक हुई। इसमें सीटू राज्य कमेटी के सचिव विश्वजीत देव व राज्य कमेटी सदस्य प्रतीक मिश्रा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक में 20 मई को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि केंद्र की सरकार कॉरपोरेट घरानों को आसानी से व्यापार करने के लिए सभी श्रम कानूनों को रद्द कर 4 श्रम संहिताओं में बदल दिया है। यह मजदूरों के अधिकार और सुरक्षा छिनने वाला कानून है। इसे सरकार जल्द वापस ले। 20 को राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी। कहा गया कि 18 अगस्त को रामगढ़ जिला व 20 अगस्त को हजारीबाग जिला का सम्मेलन होगा। साथ ही सीटू राज्य कमेटी का 21-23 नव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.