किशनगंज, दिसम्बर 8 -- किशनगंज, एक प्रतिनिधि। जिले में धान की फसल पककर तैयार है लेकिन मजदूर नहीं मिल रहे हैं। धान कटाई के लिए पर्याप्त मजदूर नहीं मिलने से धान की कटाई करवाने में किसानों के पसीने छूट रहे हैं। धान तैयार करने को लेकर किसान परेशान है। जिले से मजदूरों की बड़ी आबादी अन्य राज्य में पलायन के वजह से धान कटनी मजदूर नहीं मिल रहा है। जिस वजह से धान कटनी की गति काफी धीमी चल रहा है हालांकि कृषि विविभाग का कहना है कि जिले में अबतक 85 प्रतिशत धान कटनी हो चुका है। वहीं किसानों का कहना है कि धान कटनी अब तक हो जाना चाहिए, लेकिन मजदूर नहीं मिलने के कारण कठिनाई का रही है। किसान जब्बार अली ,शमशुल हक, मुश्ताक अजीमुद्दीन ने कहा कि धान कटाई के लिए के मजदूर नही मिलने के वजह दिहाड़ी मजदूरों से धान कटनी किया जा रहा है। इस वजह किसान किसान काफी परेशान है...