बोकारो, अप्रैल 20 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। बोकारो स्टील प्लांट के कोक-ओवन व कोक केमिकल्स विभाग के सुदर्शन कैंटीन में ठेका मजदूरों के ज्वलंत समस्याओ को लेकर क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ की ओर से ठेका मजदूरो की बैठक हुई। संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह ने कहा मजदूरो की सुरक्षा से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं है। सभी ठेका कम्पनी को हर हाल मे सुरक्षा मापदण्ड का सौ फीसदी पालन करना होगा।अगर किसी मजदूर का प्लान्ट में दुर्घटना होती है या बिमार होता है तो ठेका कम्पनी को बीएसएल के मापदण्ड के अनुरूप प्लान्ट मेडिकल में जांच कराना अनिवार्य है। अगर प्लांट मेडिकल की ओर से बीजीएच रेफर किया जाता है तो हर हाल मे उसका ईलाज बीजीएच में कराना ठेका कम्पनी की जिम्मेदारी है। अगर कोई भी ठेका कम्पनी ईलाज में आना कानी करेगी तो उसका प्लान्ट से बाहर जाना तय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.