दुमका, फरवरी 15 -- रानेश्वर, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने शनिवार को पाटजोर पंचायत का दौरा किया। इस दौरान पंचायत में संचालित मनरेगा एवं आवास योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में गत कई महीना से इस पंचायत में मजदूरों की भागीदारी कम पाई गई। इसे लेकर पंचायत के संग्रामपुर गांव में बीडीओ, मनरेगा बीपीओ, जेई, प्रभारी मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, मेट एवं कई लाभुक के साथ बैठक की गई। बैठक में लाभुकों द्वारा शिकायत की गई कि मनरेगा सहायक अभियंता के द्वारा अक्सर मास्टर रॉल को अस्वीकृत कर दी जा रही है। लिहाजा मजदूरों की उपस्थिति कम होती जा रही है। इस प्रकार की शिकायत पूर्व में भी पंचायत से मिली थी। जिसे देखते हुए जेई से स्पष्टीकरण तलब की गई थी। मौके पर कई लाभुक द्वारा योजना कार्य का भौतिक निरीक्षण भी कराया गया। ब...