रामगढ़, जुलाई 1 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ (एजेकेएसएस) बरका-सयाल एरिया का सम्मेलन सोमवार को सयाल के आंबेडकर भवन में सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा शामिल हुए। रोशनलाल चौधरी ने कहा कि हमारा संगठन अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ कोयलांचल में मजदूरों की आवाज बनकर उभरा है। हम आश्वासन नहीं देते मजदूरों की समस्याओं के निदान पर फोकस करते हैं। हमारे लिए कार्यकर्ता ही सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए वो हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने सभी से संगठन की मजबूती और विस्तार पर फोकस करने की अपील की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सतीश सिन्हा ने कहा कि मजदूरों पर सरकार के हमले को हम बर्दाश्त न...