बोकारो, अक्टूबर 13 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगर के सेक्टर 2 स्थित कला केंद्र में रविवार को मजदूर नेता कन्हैया पांडेय के नेतृत्व में इंटक का शंखनाद मजदूर समागम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि बेरमो विधायक जयमंगल सिंह व अनुपमा सिंह उपस्थित थे। बेरमो विधायक ने कहा पिछले डेढ़ वर्षों से बोकारो धनबाद में मजदूरों की आड़ में सिर्फ राजनीति की गयी। विस्थापित की लड़ाई में शहीद हुए प्रेम महतो को अभी तक न्याय नहीं मिला। उनकी मृत्यु पर सांसद ने सिर्फ राजनीति रोटी सेकने का काम किया। स्व. प्रेम महतो के परिजनों को किया हुआ वादा एक भी पूरा नहीं किया गया। विस्थापित का प्रत्येक महीना सेल में बहाली कराने का आश्वासन भी ठंडे बस्ते में चला गया। कार्यक्रम में भाजपा सहित अन्य दल के सैकड़ों युवा और महिला इंटक में शामिल हुए। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जवाहर माहथा, अजीत सिंह...