बोकारो, मई 3 -- राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रधान कार्यालय में मजदूर दिवस के अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा मजदूरों का शोषण किसी भी शर्त में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। औद्योगिक जगत में प्रबंधन लगातार मजदूरों का शोषण करते रहे हैं। मजदूरों की न्यूनतम वेतन से भी उनको वंचित किया जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी व राष्ट्रवादी इस्पात मजदूर संघ सरकार की औद्योगिक नियम में मिनिमम पे स्केल दिलाने के लिए बाध्य है। देश के औद्योगिक संयंत्र मजदूरों को उनका वाजिब हक दे अन्यथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे देश भर में वृहद आंदोलन की जाएगी। इस अवसर पर मजदूरों को अंग वस्त्र और मिठाई खिलाकर उनकी उत्कृष्ट कार्य के लिए देश के लिए समर्पण भाव को देखते हुए सम्मानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.