रांची, मई 25 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि जसपुरिया मजदूर संघ का रविवार को गेतलसूद में गठन किया गया। इसको लेकर आसपास के गांव से मजदूरों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान निर्णय हुआ कि मजदूरों के हित में, रोजगार उपलब्ध कराने और क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए जसपुरिया मजदूर संघ का गठन किया गया। संघ की अगली बैठक में संघ का विस्तार किया जाएगा। जैलेन्द्र कुमार ने बताया कि मजदूर संघ के गठन का उद्देश्य फैक्ट्री में आसपास के कुशल/अकुशल मजदूरों को समायोजित करना है इससे क्षेत्र से पलायन रुकेगा। सभी मजदूरों का पंजीयन कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। वहीं रांची विवि के नए सीनेट सदस्य प्रो सत्यदेव मुंडा को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीताराम मुंडा ने की और संचालन जैलेन्द्र कुमार ने किया। मौके पर संजय नायक, बिगेश्वर महतो, विनो...