पाकुड़, फरवरी 8 -- लिट्टीपाड़ा, एक संवाददाता। आकांक्षी प्रखंड लिट्टीपाड़ा अंतर्गत बॉडू पंचायत में शनिवार को सम्पूर्णता अभियान-2.0 के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मनरेगा से निबंधित मजदूरों का ई-केवाईसी सुनिश्चित करने हेतु विशेष कैम्प लगाया गया, ताकि पात्र लाभुकों को समयबद्ध रूप से मजदूरी भुगतान एवं योजनाओं का लाभ मिल सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण होने से मजदूरों को पारदर्शी एवं निर्बाध रूप से मजदूरी भुगतान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा समाप्त होगी। उन्होंने उपस्थित मजदूरों से कैम्प का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। वहीं जिला स्तर से उपस्थित परियोजना पदाधिकारी मोतिऊर रहमान ने कहा कि सम्पूर्णता अभि...