हाजीपुर, दिसम्बर 28 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। जंदाहा थाना के पीरापुर गांव में मनरेगा योजना से एक मजदूर के खाता में आयी राशि से स्थानीय पंचायत समिति सदस्य को कमीशन देने से इनकार करने पर मनरेगा मजदूर को जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं मजदूर की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में शिवशंकर मांझी ने अपने ग्रामीण राकेश कुमार चौधरी, सुभाष कुमार चौधरी, एवं विकास कुमार चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि वह मनरेगा में मजदूरी करते हैं। जबकि राकेश कुमार चौधरी पंचायत समिति सदस्य हैं तथा मनरेगा का कार्य देखते हैं। जब मजदूरी का पैसा उनके खाता में आता है तो वह कमीशन की मांग करते हैं तथा नहीं देने पर जान मारने की धमकी देते हैं। बीते 13 नवंबर को आरोपी खाता में आयी राशि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.