अमरोहा, फरवरी 9 -- हसनपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के कई गांवों से मजदूरी करने गए मजदूरों को मजदूरी के 13 लाख नहीं मिले ठेकेदार के दो ट्रैक्टरों को चोरी-छिपे अपने गांव ले आए। ठेकेदार की शिकायत पर हरियाणा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ट्रैक्टरों को बरामद कर लिया। ट्रैक्टर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं। अभी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के गांव सोहरका, सिरसा गुर्जर, भैंसरोली, सूवरा समेत छह गांवों के लगभग तीस मजदूर करीब छह माह पूर्व हरियाणा के झज्जर में मजदूरी करने गए थे। आरोप है कि ठेकेदार के द्वारा मजदूरों की मजदूरी का करीब 13 लाख रुपया नहीं दिया गया। इस पर मजदूर तीन दिन पूर्व ठेकेदार के दो ट्रैक्टर अपने गांव ले आए। रविवार सुबह ठेकेदार हरियाणा के झज्जर थाना पुलिस को साथ लेकर कोतवाली पहुंचा और स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.