बदायूं, मार्च 2 -- मुजरिया क्षेत्र के सिरकी खेड़ा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र पुत्र वीरपाल ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि मजदूरी के रुपए मांगने पर ठेकेदार ने उसके साथ मारपीट की। जब उसने इसकी शिकायत मुजरिया थाने में की तो पुलिस ने समझौता करवा दिया, लेकिन बाद में एक सिपाही ने उसके पैसे ले लिए। पीड़ित ने जब दोबारा थाने में शिकायत की, तो कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर उसने एसएसपी से न्याय की मांग की। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुजरिया थाना पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.