मधेपुरा, अप्रैल 7 -- चौसा, निज संवाददाता। हरियाणा के बहादुर गढ़ में रविवार को चौसा प्रखंड के पैना वार्ड 9 के एक युवक की मजदूरी के दौरान मौत हो गयी। गांव में घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवक के घर मातम पसर गया। बताया गया कि पैना वार्ड 9 निवासी मो. इजहार आलम का पुत्र मो. सादीक आलम (22) पिछले चार साल से हरियाणा के बहादुर गढ़ में मजदूरी करता था। करीब 10 दिन पहले ईद का त्योहार मनाने वह छुट्टी लेकर अपने घर वापस आया था। त्योहार संपन्न होने के बाद युवक करीब पांच दिन पहले मजदूरी करने फिर हरियाणा गया था। रविवार को वह मकान में मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान सातवीं मंजिल से एक लोहे का टुकड़ा उसके सर पर गिर गया। घटना के बाद उसके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों की मदद से हरियाणा के ही प्राइवेट अस्पताल में भर्ती तो कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दि...