देवघर, जनवरी 31 -- देवीपुर, प्रतिनिधि। देवीपुर प्रखंड अंतर्गत शंकरपुर स्टेशन पर एक महिला की कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के दुलमपुर पंचायत अंतर्गत परतापुर गांव निवासी 45 वर्षीया चोला देवी, पति- देवी यादव की हावड़ा-मोकामा ट्रेन से शंकरपुर स्टेशन पर उतरते समय कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला हवाड़ा में मजदूरी करती थी। वहां से लौटने के क्रम में ही वह हादसे का शिकार हो गयी। बताया जाता है कि घटना के वक्त उसका बड़ा बेटा भी साथ था। बताया जाता है कि उसे जसीडीह स्टेशन पर उतरना था, लेकिन अचानक शंकरपुर स्टेशन पर ही उतरने के क्रम में ट्रेन खुल चुकी थी। जैसे ही वह ट्रेन से उतरी, पैर फिसलकर ट्रेन के चक्के के नीचे चली गई। जिससे मौके पर ही ट्रेन से कटकर महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका अपने बड़े बे...