एटा, फरवरी 24 -- सोमवार की देररात मजदूरी कर लौट रहे चार मजूदरों को तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों की मदद से चारों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इसमें तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। चौथे घायल को रेफर किया गया है। पुलिस टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर की तलाश कर रही है। थाना नयागांव के गांव रजपुरा निवासी आशू (17) पुत्र स्वराज, गुलशन (18) पुत्र रुकूम पाल, गीतम (26) पुत्र महकू सिंह और श्री कृष्ण पुत्र उदल सिंह आलू की खुदाई करने के लिए गए थे। सोमवार की देरशाम यह लोग पैदल-पैदल घर के लिए जा रहे थे। चारों लोग तमरौरा गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने इनको टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चारों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग इन्हें बचाने के लिए पहुंच गए। सूचना मिलने पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.