श्रावस्ती, जून 15 -- इकौना। इकौना थाना क्षेत्र के पश्चिमी केवटन पुरवा सेमगढा निवासी कल्लू राम (28) पुत्र घनश्याम 15 दिन पहले मजदूरी करने लुधियाना गया था। जहां वह भवन निर्माण में काम कर रहा था। शुक्रवार को दो मंजिला छत पर काम करते समय अचानक वह छत से नीचे गया गया और उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को कल्लू राम का शव उसके घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। देर शाम को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक अपने पिता का एकलौता वारिश व कामने वाला था। उसके एक बहन की शादी करनी थी इसीलिए वह मजदूरी करने पहली बार लुधियाना गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.