नई दिल्ली, जुलाई 26 -- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में शनिवार सुबह आठ मछुआरों को लेकर जा रही एक नौका के अरब सागर में पलट जाने से तीन मछुआरे लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा होते ही कई एजेंसियों ने मिलकर बचाव अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे खांदेरी के पास हुई। उन्होंने बताया कि उरण के करंजा से मछुआरे नौका में सवार होकर अलीबाग के पास समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश और खराब मौसम के कारण नौका पलट गई और डूबने लगी, यह देखकर मछुआरे समुद्र में कूद पड़े और अपनी जान बचाने के लिए तैरने लगे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस और तटरक्षक बल ने स्थानीय आपदा प्रबंधन टीम की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारी ने बताया कि लापता मछुआरों का पता लगाने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.