पूर्णिया, अप्रैल 24 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। मत्स्य निदेशालय ने राज्य के नदियों से मछली पकड़ने का काम करने वाले गरीबी रेखा के मछुआरे को राहत पहुंचाने के लिए जागरुकता अभियान चलाया है। इसके तहत राहत सह बचत योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए जागरुक किया जा रहा है। 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। यह योजना राज्य की नदियों में मत्स्य संपदा के संरक्षण एवं मछुआरे को आर्थिक सहायता करने के मकसद से शुरु किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्वेश्य मछली प्रजनन के समय में मत्स्य शिकारमाही पर रोक लगाकर मछलियों को प्रजनन का पर्याप्त अवसर देकर मछली पर आश्रित मछुआरे को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस पहल से नदियों में मत्स्य बीज का प्राकृतिक संचयन बढ़ेगा और उत्पादकता में भी सकारातमक विकास होगा। इस योजना के तहत प्रत्येक मछुआरे से 1500 रुपए का अंशदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.