मैनपुरी, फरवरी 7 -- निर्बल इंडियन शोषित निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार निषाद ने डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि मछुआरों का संवैधानिक अनुसूचित जाति में जनगणना कराई जाए। जिससे जाति के अनुसार उन्हें योजनाओं का फायदा मिल सके। मछुआरों को संवैधानिक मझवार तुरैहा का एससी का प्रमाणपत्र जारी किया जाए और राज्यपाल के 31 दिसंबर 2016 की अधिसूचना के आधार पर मछुआरों का नाम ओबीसी के लिस्ट से खारिज कराया जाए। नई संशोधित ओबीसी की लिस्ट जारी कराई जाए। निषाद, केवट, मल्लाह, कश्यप, कहार, धीमर, बिन्द, बाथम, तुरैहा, गोड़िया, माझी, मछुआ आदि जातियों को अनुसूचित जाति की सभी सुविधाएं प्रदान कराई जाएं और अनुसूचित जाति के तहत मिलने वाले सभी अधिकारों व योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सरकार से मछुआ समाज की पीड़ा को तत्काल समाप्त करने की मांग की।

हिंदी हि...