बरेली, अक्टूबर 5 -- शाही। बहगुल नदी में मछली पकड़ रहे एक मछुआरे के जाल में मगरमच्छ फंस गया और वह बड़ी मछली समझकर उसे खींचता रहा। बमुश्किल मछुआरा जाल को खींचकर नदी किनारे तक ले गया फिर जैसे जाल बाहर निकालने के लिए नदी में घुसा तो मगरमच्छ ने हमला करते हुए उसका पैर जकड़ लिया। काफी संघर्ष के बाद उसने अपना पैर मगरमच्छ के जबड़े से निकाला। शोर सुनकर आसपास मौजूद मछुआरे मौके पर पहुंच और घायल को निजी मेडिकल कॉलेज ले गया लेकिन वह हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। परिजन ने घायल मछुआरे को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। शाही कस्बे के मोहल्ला आजमनगर में रहने वाले राशिद शुक्रवार शाम चार बजे बहगुल नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इस दौरान उन्होंने नदी में जाल डालकर खींता तो जाल काफी भारी लगा। उन्हें लगा कि कोई बड़ी मछली जाल में फंस गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.