पूर्णिया, मई 22 -- बायसी, एक संवाददाता।बायसी थानाक्षेत्र के हरिणतोड़ पंचायत स्थित माला गांव के मछुआरे की नदी में डूबने से मौत हो गई। देर रात गोताखोरों ने नदी से शव को बरामद किया।परिजनों ने बताया कि 45 वर्षीय मछुआरा मोसाई महलदार मंगलवार को 12 बजे दिन नदी में मछली पकड़ने गया था जब शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी पत्नी नदी किनारे खोजने पहुंची। उसने देखा कि नदी किनारे मछली रखने का हांडी पड़ा था लेकिन मछुआर कहीं नहीं था। वह घर आकर गांव वाले को इसकी जानकारी दी। परिजन स्थानीय गोताखोर के साथ मछुआरे को खोजने नदी में खोजने लगे। गया। घंटो प्रयास के बाद मछुआरे का शव बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही बायसी पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को कब्जे में लिया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे चार बच्चे एवं पत्नी को छोड़ गया है। ...